• Tue. Nov 3rd, 2026

उधम सिंह नगर में गुलदार का आतंक, चलती कार पर भी किया हमला

ByNewuttarakhand

Jun 26, 2023

एक घटना में जसपुर में हुई है तो दूसरी घटना बाजपुर में हुई है। जसपुर में गुलदार ने खेत में काम कर रही महिला को निवाला बना लिया। वहीं दूसरी तरफ बाजपुर में गुलदार ने चलती कार पर हमला कर लिया। पहली घटना जसपुर की है। यहां 45 वर्षीय कमलेश देवी खेत पर घास काटने आयी थी। इस दौरान महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में खौफ पसरा हुआ है। आगे पढ़िए

वहीं दूसरी घटना में उधम सिंह नगर जिले के ही बाजपुर की है। यहां गुरकीरत नाम का युवक अपनी कार से अपने घर जा रहा था। अचानक उनकी कार के आगे गुलदार आ गया और हमलावर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *