• Tue. Nov 3rd, 2026

देहरादून का आढ़त बाजार होने वाला है शिफ्ट, MDDA ने शुरू की बड़ी तैयारी

ByNewuttarakhand

Jun 26, 2023

अब एमडीडीए द्वारा आढ़त बाजार शिफ्टिंग के प्रस्ताव को धामी कैबिनेट में लाने की तैयारी हो रही है। अगर इस पर कैबिनेट की मुहर लगती है तो, देहरादून शहर के लोगों के लिए ये एक बड़ा तोहफा साबित होगा। दरअसल देहरादून में सहारनपुर चौक से लेकर प्रिंस चौक तक आढ़त बाजार की वजह से भारी जाम लग जाता है। आगे पढ़िए

संकरी सड़क संकरी होने के साथ साथ यहां सुबह शाम कमर्शियल वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग भी होती है। इस वजह से यहां भारी जाम लग जाता है। बीते कई सालों से इस बाजार को शिफ्ट करने की कोशिशें हो रही हैं। एक बार बजट की कमी के चलते मामला खिंच गया था। अब एमडीडीए की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। सूत्रों के मुताबिक प्राधिकरण ने बीते दिनों इसका प्रस्ताव शासन में वित्त विभाग को भेजा था। वहां से प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। ऐसे में इस बार बजट रोड़ा नहीं बनेगा। इसलिए प्रस्ताव को कैबिनेट में रखने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *