• Tue. Nov 3rd, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी 5 वंदे भारत ट्रेनों का 27 जून को करेंगे उद्घाटन

ByNewuttarakhand

Jun 26, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को एकसाथ 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। पीएम मोदी अपनी भोपाल यात्रा पर जाने वाले हैं। ऐसे में भोपाल से रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. वहीं मडगाव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरू वंदे भारत एक्सप्रेस और हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करने वाले हैं। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाले वंदे भारत ट्रेन के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी उपस्थित होंगे. हालांकि अन्य चार वंदे भारत ट्रेनों को पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाने वाले हैं।

5 वंदे भारत ट्रेनों का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

इतना ही नहीं गोवा, बिहार और झारंखंड को भी अब अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। मध्य प्रदेश में एक साथ दो वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत होगी. पहली वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर के बीच चलेगी. वहीं दूसरी वंदे भारत खजुराहों से भोपाल होते हुए इंदौर को जोड़ेगी. बता दें कि यह वंदे भारत ट्रेन कई पर्यटन स्थलों से होकर गुजरेगी. इस रूट पर चल रही ट्रेनों की अपेक्षा वंदे भारत ढाई घंटे पहले ही गंतव्य स्टेशन पर पहुंचा देगी. बता दे कि गोवा को भी अपने पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। यह ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से होकर गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी. अन्य ट्रेनों की अपेक्षा यह ट्रेन 1 घंटा पहले ही स्टेशन पर पहुंचा देगी.

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव

बता दें कि इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने देहरादून से दिल्ली व दिल्ली से देहरादून जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया था। इस ट्रेन के उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए थे। इस ट्रेन में भी 8 कोचें थी। इस ट्रेन के बन जाने से देहरादून तक की दूरी को आसानी से कवर किया जा सकता हैं। वहीं बीते दिनों इसी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना देखने को मिली थी जब यह ट्रेन मुज्जफरनग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *