• Tue. Nov 3rd, 2026

देहरादून में चल रहा नकली वाहन एचएसआरपी नंबर प्लेटों का धंधा

ByNewuttarakhand

Jun 25, 2023

वाहन नया हो या पुराना सभी के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) जरूरी है। पर दून में वाहन नकली नंबर प्लेटें लगाकर चल रहे हैं। शहर भर में कई दुकानों पर नकली प्लटें बन रही हैं। कुछेक तो हुबहू एचएसआरपी जैसी ही नंबर प्लेट बना दे रहे हैं। पिछले साल इसमें एक मुकदमा भी हुआ था, लेकिन आगे कार्रवाई नहीं होने से फिर से फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है।

2016 से सभी वाहनों के लिए एचएसआरपी जरूरी है। नये वाहनों में वाहन डीलर प्लेट लगवा रहे हैं, लेकिन पुराने वाहनों की प्लेट का जिम्मा परिवहन विभाग एक कंपनी दे रखा है। ऑनलाइन आवेदन के बाद वाहन स्वामी जिस कंपनी का वाहन उसके शोरूम में जाकर प्लेट लगवा सकते हैं, लेकिन वाहन स्वामी ऐसा नहीं कर रहे हैं, वह बाजार से नकली प्लेटें लगवा रहे हैं।

यहां बन रही नकली प्लेटें

त्यागी रोड, चंदनगर, राजा रोड, घोसी गली, इनामुल्ला बिल्डिंग, आईएसबीटी, करनपुर, लाडपुर समेत जगहों पर दुकानदार नकली नंबर प्लेंट बना रहे हैं। प्लेट बनाने के लिए कोई 500 रुपये तो कोई 700 रुपये वसूल रहे हैं। भारत सरकार ने इसी महीने फिर से नोटिफिकेशन जारी कर राज्य सरकारों को अनाधिकृत एचएसआरपी पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *