• Thu. Nov 5th, 2026

छात्र-छात्राओं में अनुशासन तथा नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करने के उद्देश्य से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक अलंकरण व दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। अलंकरण समारोह में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को अलंकरण देकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

ByNewuttarakhand

Feb 16, 2024

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अलंकरण समारोह में छात्र परिषद ने ली शपथ

छात्र-छात्राओं में अनुशासन तथा नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करने के उद्देश्य से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक अलंकरण व दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया।

अलंकरण समारोह में छात्र परिषद ने ली शपथ, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत श्री देवेंद्र दास जी महाराज ने छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की

छात्र-छात्राओं में अनुशासन तथा नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करने के उद्देश्य से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक अलंकरण व दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। अलंकरण समारोह में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को अलंकरण देकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत श्री देवेंद्र दास जी महाराज ने छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की

कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ अजय कुमार खंडूरी, आईक्यूएसी डायरेक्टर प्रोफेसर सुमन विज, छात्र कल्याण प्रकोष्ठ अधिष्ठाता प्रोफेसर कंचन जोशी के साथ ही सभी संकायों के संकाय अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर की

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर यशवीर दीवान ने कहा कि छात्र परिषद के सभी सदस्य छात्रों के कल्याण एवं हित के लिए सदैव तत्पर रहें

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूरी ने छात्र परिषद के चयनित सदस्यों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन का पालन करें और बड़ों एवं अपने शिक्षकों का आदर करें। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करें।

इस अवसर पर छात्र कल्याण प्रकोष्ठ अधिष्ठाता प्रोफेसर कंचन जोशी ने उपस्थित नवनिर्वाचित सदस्यों को विश्वविद्यालय के नियमों एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया|

समारोह में आकृति सिंह को उपाध्यक्ष, मनु श्री रावत को सचिव, मरियम को सहसचिव, मोहित गोयल को ट्रेजर, प्रियांशु मोहन को स्पोर्ट्स सचिव, अनीष रावत को संस्कृति सचिव और अक्षत प्रताप को हिस्टोरियन के अलंकरण से सुशोभित किया गया| साथ ही विश्वविद्यालय के सभी संकायों से छात्रों को छात्र परिषद में सम्मिलित भी किया गया|

इस अवसर पर आई क्यू ए सी की निदेशक डॉ सुमन विज, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ मनोज गहलोत, विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ आरपी सिंह, डीन एकेडमिक प्रोफेसर कुमुद सकलानी, मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर संजय शर्मा, प्रोक्टर मनोज तिवारी सहित विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण समेत सैंकड़ों छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *