• Thu. Nov 5th, 2026

कंडोली में रिस्पना-बिंदाल परियोजना पर निरीक्षण करते हुए मंत्री जोशी ने प्रभावित लोगों को दिलाया भरोसा – सरकार खड़ी है साथ

 

कंडोली में रिस्पना-बिंदाल परियोजना पर निरीक्षण करते हुए मंत्री जोशी ने प्रभावित लोगों को दिलाया भरोसा – सरकार खड़ी है साथ

 

 

देहरादून, 27 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कंडोली पहुंचकर रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने परियोजना क्षेत्र में आ रहे कच्चे एवं पक्के मकानों के सर्वे कार्य को न्यायसंगत ढंग से पुनः करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री जोशी ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रभावितों के हितों का पूरा ध्यान रखेगी।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, अरविन्द डोभाल, पीडब्ल्यूडी ईई जितेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *