• Tue. Nov 3rd, 2026

पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी नदी किनारे रहने वालों और यात्रा पर आने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ByNewuttarakhand

Jun 22, 2023

गुरुवार को विशेष कर पर्वतीय क्षेत्र के जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार, 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 23 को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना है। 24 व 25 जून को भी पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने यात्रा को लेकर भी अलर्ट किया है। लोगों से मौसम का अपडेट लेने और बारिश में यात्रा टालने की सलाह दी है।

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 24-25 जून तक बारिश प्रदेश के सभी जिलों को कवर कर लेगी। यह प्रदेश में मानसून के पहुंचने का अनुमानित समय भी है। नॉर्थ वेस्ट मॉनसून महाराष्ट्र के आसपास है, वहीं साउथ वेस्ट मॉनसून के अगले दो से तीन दिनों में पश्चिम यूपी तक पहुंचने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *