• Wed. Nov 4th, 2026

Varanasi :UP का पहला संस्थान जहां बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों को मिलेगी निशुल्क दवा,

ByNewuttarakhand

Jul 8, 2023

334 बेड वाले ट्रॉमा सेंटर में ओपीडी के अलावा ऑपरेशन भी होते हैं। अब भर्ती होने तक सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी। इस तरह की जानकारी ट्रॉमा सेंटर परिसर में जगह-जगह चस्पा करवाई जाएगी, ताकि से अधिक लोगों को जानकारी मिल सके। वाराणसी सहित आसपास के जिलों से आने वालों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके, इसके लिए बीएचयू में ट्रॉमा सेंटर बनवाया गया था। 2015 में इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। साल दर साल सुविधाओं में इजाफा होता जा रहा है।

आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों को अब निशुल्क दवा मिलेगी। इलाज के दौरान उन्हें कोई भी दवा खरीदनी नहीं पड़ेगी। अब तक यहां ऑपरेशन में लगने वाले उपकरण ही निशुल्क मिलते थे। ट्राॅमा सेंटर इस तरह की सुविधा देने वाला यूपी का पहला चिकित्सकीय संस्थान बन गया है।

बेड नहीं रहेगा खाली, मिलेगी राहत

ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज सौरभ सिंह ने बताया कि सामान्य वार्ड में बेड की कमी को देखते हुए पहले से चली आ रही व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अगर किसी विभाग में 12 घंटे से अधिक समय से बेड खाली है और उसके मरीज नहीं हैं तो दूसरे विभाग के मरीज को खाली बेड पर भर्ती किया जाएगा। इससे मरीजों का बेड का संकट दूर होगा।

मंगवाई जा रही हैं जरूरी दवाइयां

ओटी में लगने वाले उपकरण निशुल्क लगाए जा रहे हैं। अब भर्ती होने वाले मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी। सभी जरूरी दवाइयां मंगवाई जा रही है। आने वाले दिनों में मरीजों के लिए और भी सुविधाएं शुरू कराई जाएंगी।

– प्रो. सौरभ सिंह, प्रभारी, ट्रॉमा सेंटर बीएचयू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *