• Thu. Nov 5th, 2026

आज होगा : सुरंग के भीतर ऑगर मशीन चलाने का काम एक बार फिर दोबारा तेज किया जाएगा

अच्छी ख़बर : नौ दिन बाद मिली पहली सफलता…सुरंग में आर-पार हुआ छह इंच का पाइप, खाने को भेजी गई खिचड़ी

आज होगा : सुरंग के भीतर ऑगर मशीन चलाने का काम एक बार फिर दोबारा तेज किया जाएगा

उत्तरकाशी रेस्क्यू अपडेट : रोबोट को चलाने का प्रयास भी किया जाएगा, ताकि मजदूरों तक पहुंच और आसान हो।

उत्तरकाशी रेस्क्यू अपडेट : आज डि्ल मशीन सुरंग के ऊपर पहुंच जाएगी, जिसे फिर इंस्टॉल किया जायेगा

आज से सुरंग के दूसरे सिरे बड़कोट की ओर से भी काम तेज किया जाएगा।

एनएचआईडीसीएल की टीम ने ऑगर मशीन को रोककर मजदूरों की लाइफलाइन के लिए छह इंच के पाइप का डि्ल शुरू किया। दोपहर करीब एक बजे सामने चट्टान आने से यह रुक गया, लेकिन शाम करीब चार बजे टीम इस 57 मीटर के पाइप को आगे पहुंचाने में सफल रही।

9 दिन से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के लिए सोमवार का दिन कुछ राहत लेकर आया। टनल के भीतर छह इंच का दूसरा लाइफलाइन पाइप मजदूरों तक पहुंचा दिया गया। अब इस पाइप से उन्हें और अधिक भोजन सामग्री, फल, अंडे आदि भेजे जा सकेंगे। वहीं, देर शाम मजदूरों के लिए खिचड़ी भेजी गई है।

सुरंग के भीतर सभी मजदूर सुरक्षित हैं। पुराने पाइप से केवल चने, नमक, दवाइयां, टॉफी, चॉकलेट आदि ही भेज पा रहे थे, लेकिन नए पाइप से उन्हें फल, अंडे सहित और अधिक खाद्य सामग्री भेजी जाएगी।

एनएचआईडीसीएल ने दिल्ली से एंडोस्कोपिक कैमरे मंगाए हैं। मंगलवार को इन कैमरे को पाइप के माध्यम से भीतर पहुंचाया जाएगा। निदेशक अंशु मनीश ने बताया, कैमरे से जहां मजदूर उन्हें देख सकेंगे तो वे भी मजदूरों के हालात और करीब से देख व समझ सकेंगे।

मजदूरों के बचाव में आज ये सब होगा
1-एसजेवीएन कंपनी की डि्ल मशीन सुरंग के ऊपर पहुंच जाएगी, जिसे इंस्टॉल करने में करीब 24 घंटे लगेंगे।
2- आरवीएनएल कंपनी की डि्ल मशीन भी आज सुरंग के ऊपर जाएगी।
3- सुरंग के भीतर ऑगर मशीन चलाने का काम दोबारा तेज किया जाएगा।
4- रोबोट को चलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मजदूरों तक पहुंच और आसान हो।
5. सुरंग के दूसरे सिरे बड़कोट की ओर से भी काम तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *