• Thu. Nov 5th, 2026

150 किलो टमाटर उड़ा ले गए चोर जयपुर की सब्जी मंडी से।

ByNewuttarakhand

Jul 11, 2023

जी हां हम बात कर रहें है टमाटर चोरी की जयपुर की सब्जी मंडी मोहना मंडी में अज्ञात बदमाशों ने एक दुकान से 150 किलो टमाटर चुरा लिए। देशभर में टमाटर महंगे हुए तो चोरों ने भी हीरे चांदी छोड़ ‘टमाटर चोरी’ का मन बना लिया है, हलांकि चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक हमीद ने पाया कि उसकी दुकान से टमाटर की छह पेटियां गायब हैं। उन्होंने अपने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया तो बदमाश पेटियां लेकर वीडियो में भागते दिखाई दिए। मोहना मंडी के प्रेसीडेंट राहुल तंवर ने घटना की पुष्टि करते हुए सभी सब्जी विक्रेताओं को सतर्क और सावधान रहने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *