• Mon. Nov 2nd, 2026

PWD के दो इंजीनियर की वेतन वृद्धि पर रोक भ्रष्टाचार में लिप्त होने होने की वजह

ByNewuttarakhand

May 18, 2023

बताया जा रहा है की दोनों इंजीनियर हरिद्वार बायपास चौड़ीकरण के ठेकेदार थे और दोनों ठेकेदारों को फर्जी बैंक गारंटी देने के मामले में निलंबित कर दिया गया था l बात वर्ष 2021 की है l

राज्य लोक सेवा आयोग ने शासन के प्रस्ताव को सहमति देकर लोक निर्माण विभाग के दो इंजीनियरों एक वेतन वृद्धि पर 3 साल की रोक लगा दी l

शासन के संज्ञान में आया था कि परियोजना निर्माण से जुड़ी मैसर्स राकेश कुमार एंड कंपनी ने 77.70 लाख रुपए की फर्जी बैंक गारंटी जमा कराई थी l इस मामले में उस समय के अधीक्षण अभियंता रणजीत सिंह व अधिशासी अभियंता को लापरवाही बरतने का जिम्मेदार माना गया था l शासन ने दोनों इंजीनियरों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के क्रम में एक वेतन वृद्धि पर 3 साल की रोक लगाने की मांग करी l आयोग ने शासन के इस प्रस्ताव पर सहमति भी जताई हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *