• Tue. Nov 3rd, 2026

जनसंघ संस्थापक डा. मुखर्जी को याद किया गया ऋषिकेश में

ByNewuttarakhand

Jun 23, 2023

ऋषिकेश में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपाइयों ने पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. मुखर्जी का भावपूर्ण स्मरण किया।

शुक्रवार को मेयर अनिता ममगाईं के कैंप कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। मेयर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद ने लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। देशहित में कई कार्य किए, जिन्हें भुलाना संभव नहीं है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद बलूनी, शिवप्रसाद भट्ट, नवीन कुंदनानी आदि शामिल थे।

वहीं भाजपा जिला कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र सकलानी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी चाहते थे कि पूरे देश में एक प्रधान एक विधान और एक ही निशान होना चाहिए और धारा 370 हटी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मुखर्जी का सपना पूरा किया और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना दिया। जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट ने डॉ. मुखर्जी के बताए रास्तों पर चलते हुए देश और पार्टी के लिए एकजुट होकर के कार्य करने का आह्वान किया।

मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, गणेश रावत, पुष्पा ध्यानी, संजय शास्त्री, कपिल गुप्ता, मनोज ध्यानी, संदीप गुप्ता, ज्योति सजवाण, दिनेश सती, राजेश जुगलान, लक्ष्मी गुरुंग, जयंत किशोर शर्मा, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *