• Tue. Nov 3rd, 2026

उत्तराखंड – बढ़ गए दूध और दुग्ध उत्पादों के दाम आज से मूल्य वृद्धि, देखे नई रेट लिस्ट

ByNewuttarakhand

May 26, 2023

आंचल डेयरी ने दूध के साथ साथ दुग्ध उत्पादों के दामों में 5 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से जुड़े दूध उत्पादकों के दामों में पिछले महीने ₹2 प्रति लीटर की दर से वृद्धि की गई थी।

जिसके बाद घाटे को पूर्ति करने के लिए दूध के साथ साथ दूध से बने अन्य उत्पादों के दामों में वृद्धि की गई है।

  • फुल क्रीम दूध ₹66 प्रति लीटर से बढ़कर अब ₹68 प्रति लीटर।
  • स्टैंडर्ड दूध ₹55 से बढ़ाकर ₹57 प्रति लीटर।
    आंचल देसी घी ₹600 प्रति किलो से बढ़कर ₹650 प्रति किलो।
  • ₹550 प्रति किलो मक्खन अब ₹600 प्रति किलो।
  • ₹380 प्रति किलो से पनीर बढ़कर अब ₹400 प्रति किलो
  • क्रीम ₹470 किलो से बढ़कर अब ₹500 प्रति किलो।
  • 400 ग्राम दही ₹40 की जगह पर अब ₹50
  • ₹10 वाला मसाला छाछ अब 15 रुपए में मिलेगा।
  • मक्खन 500 ग्राम रु 275 से बढ़ाकर ₹300।
  • खोया 1 किलो 370 की जगह ₹400।
  • पनीर 200 ग्राम पैकेट के दाम 77 से बढ़ाकर ₹80 कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *