• Tue. Nov 3rd, 2026

स्कूलों में साउंड प्रूफ क्लास रूम बनाने की तैयारी , जिलाधिकारी की शानदार पहल

ByNewuttarakhand

Jun 24, 2023

साउंड प्रूफ क्लास रूम बनाने की तैयारी

केदारनाथ यात्रा के दौरान केदारघाटी में हेलिकॉप्टर उड़ान भरते हैं और उनका शोर बच्चों की पढ़ाई को बाधित कर देता है। ऐसे में जो छात्र बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हों, उनके लिए बड़ी समस्या सामने आ सकती है। पढ़ाई पर असर पढ़ सकती है। ऐसे में अब छात्र-छात्राएं अपने स्कूलों में शांतिपूर्वक पढ़ाई कर सकेंगे। इसकी पहल की है रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने…उन्होंने सभी हेली कंपनियों को अपने-अपने हेलिपैड के पास के स्कूलों में साउंड प्रूफ क्लास रूम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अब केदारनाथ हेली सेवा में लगी हुई हर कंपनी को अपने पास के सभी स्कूलों में साउंड प्रूप क्लास रूम तैयार करने होंगे। अगर कंपनियां ये निर्देश नहीं मानेंगे तो उन्हें तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

सबसे ज्यादा दिक्कत हेलिपैड के नजदीक स्कूलों के बच्चों को होती है। हेलिकॉप्टर के शोर से अप्रैल, मई माह में और जुलाई से नवंबर तक स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। ये मही नहीं, हेलीकॉप्टर की तेज ध्वनि से छात्रों को कई परेशानियों से भी जूझना पड़ता है। मगर अब इस समस्या से जल्द निजात मिल जाएगी। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन कर रही सभी हेली कंपनियों को पत्र लिखा गया है। उनसे हेलिपैड के निकट के स्कूलों में साउंड प्रूफ क्लास रूम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 15 दिन में सभी से जवाब मांगा गया है। राजकीय प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल देवर, प्राथमिक विद्यालय मस्ता, प्राथमिक विद्यालय नारायणकोटी, जीआईसी नारायणकोटी, जूनियर हाईस्कूल मैखंडा, प्राथमिक विद्यालय खाट और खड़िया, जीआईसी फाटा और प्राथमिक विद्यालय शेरसी के छात्रों को जल्द ही साउंड प्रूफ क्लास रूम मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *