• Tue. Nov 3rd, 2026

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा पर जाने वाले हैं। खास इन मुद्दों पर होगी बातचीत

ByNewuttarakhand

Jun 15, 2023

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। पीएम मोदी 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। 

भारतीय राजदूत ने बताया कि पीएम मोदी की इस यात्रा का हर कोई इंतजार कर रहा है। इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध एक अलग स्तर पर जाएंगे, जिससे समूचे विश्व को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की यह यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा होगी। इस यात्रा से दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते और भी मजबूत होंगे। संधू ने बताया कि इस यात्रा के दौरान पांच पक्षों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिसमें पहला रक्षा और सामरिक सहयोग, दूसरा हेल्थकेयर पार्टनरशिप और उसके विभिन्न पहलू। तीसरा टेक्नोलॉजी, डिजिटल स्टार्टअप और इनोवेशन चौथा पर्यावरण, ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा और पांचवा शिक्षा मुद्दा इस यात्रा के दौरान फोकस में रहेगा।

पीएम मोदी बनाएंगे ख़ास रिकॉर्ड

भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो अमेरिकी संसद को दूसरी बार संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के इस संबोधन को लेकर मेरी कई सदस्यों और सीनेटरों के साथ मेरी बातचीत हुई है। वे सभी उत्साह हैं। वे भारत की कहानी सुनना चाहते हैं और वे प्रधानमंत्री के विजन और उनकी सोच के बारे में सुनना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *