• Tue. Nov 3rd, 2026

PM Modi: यूएन में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, २० को रवाना होंगे मोदी

ByNewuttarakhand

Jun 19, 2023

भारतीय-अमेरिकी प्रवासी के सदस्य रमेश ने बताया कि हम सभी एकता दिवस मनाने के लिए यहां हैं। पीएम मोदी राष्ट्रपति बाइडन से मुलाकात करेंगे और यह हम सभी के लिए एक बड़ी घटना है। 20 से अधिक शहरों के 900 से अधिक लोग हमारे साथ एकता मार्च में शामिल हुए।

एक अन्य व्यक्ति राज ने कहा कि मैं यहां प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करने के लिए आया हूं। अपने भारतीय समुदाय के साथ जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है। यह हम सभी के लिए बहुत गर्व का क्षण है कि पीएम मोदी संयुक्त राज्य का दौरा करेंगे।

संयुक्त राज्य अमेरिका में सिख समुदाय के सदस्य कमलजीत सिंह सोनी ने कहा कि हम यहां पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम इंतजार कर रहे हैं और हम एक विश्व नेता के रूप में उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं … मोदी है तो मुमकिन है!

20 जून को अमेरिका रवाना होंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी 20 जून को अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर रवाना होंगे। पीएम मोदी यात्रा के पहले दिन न्यूयॉर्क में होंगे यहां वह 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। न्यूयॉर्क में योग दिवस मनाने के बाद पीएम मोदी फिर वाशिंगटन डीसी जाएंगे, जहां 22 जून को व्हाइट हाउस में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा और उच्च स्तरीय संवाद जारी रखने के लिए राष्ट्रपति बाइडन से मुलाकात करेंगे।

तिरंगे के रंग में रंगा न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वॉयर

भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोग मोदी का स्वागत करने तथा इसे यादगार कार्यक्रम बनाने के लिए एकजुट हो कर तैयारी कर रहे हैं। न्यूयॉर्क तथा वाशिंगटन डीसी में सभी प्रमुख स्थानों पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने की तैयारी चल रही है। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर पर समुदाय के लोगों ने तिरंगे के साथ रैली निकाली, जिससे पूरा टाइम्स स्क्वॉयर तिरंगे से रंगा नजर आया।

यूएन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में तैयारी चल रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 9वें संस्करण में भाग लेंगे। 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में मान्यता मिलने के बाद 2015 से 21 जून को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। योग एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जो प्राचीन भारत में उत्पन्न हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *