• Thu. Nov 5th, 2026

नगर के प्रत्येक भवन की फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड की जा रही है जिससे आने वाले एक माह में सभी लोग अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा पोर्टल पर चैक कर आनलाइन भुगतान कर सकते है  

नगर के प्रत्येक भवन की फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड की जा रही है जिससे आने वाले एक माह में सभी लोग अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा पोर्टल पर चैक कर आनलाइन भुगतान कर सकते है

हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को निर्देश दिये कि नगर में खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराई जाए। साथ ही प्रतिदिन स्ट्रीट लाईटों की मानिटरिंग भी की जाए।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि नगर निगम की आन्तरिक मार्गों को हर हाल में 15 दिसम्बर तक गडडामुक्त किया जाए। उन्होंने कहा नगर निगम के अधूरे निर्माण कार्यों को भी जल्द से जल्द शुरू कर एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री धामी को बताया कि नगर निगम टैक्स की पारदर्शिता और आय को बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बडौदा से एमओयू किया गया है। उन्होने बताया हाउस टैक्स एवं कामर्शियल टैक्स को ऑनलाइन किया जा रहा है। उन्होंने बताया नगर के प्रत्येक भवन की फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड की जा रही है जिससे आने वाले एक माह में सभी लोग अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा पोर्टल पर चैक कर आनलाइन भुगतान कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *