• Tue. Nov 3rd, 2026

Nitin Gadkari: 8 हजार करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखी यूपी में नितिन गडकरी द्वारा रखी गयी।

ByNewuttarakhand

Jun 13, 2023

Nitin Gadkari:   गडकरी ने कहा कि प्रतापगढ़ से सुलतानपुर के बीच 43 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग 330 के चौड़ीकरण पर 1,290 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे अयोध्या के रास्ते प्रयागराज से प्रतापगढ़ जाने का समय घटेगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में करीब आठ हजार करोड़ रुपये की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, Nitin Gadkari ने प्रतापगढ़ क्षेत्र में 2,200 करोड़ रुपये की पांच और देवरिया जिले में 6,215 करोड़ रुपये की पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

Nitin Gadkari कहा कि प्रतापगढ़ में प्रस्तावित 14 किलोमीटर के बाइपास का निर्माण जल्द शुरू होगा। इस पर 309 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *