• Tue. Nov 3rd, 2026

उत्तराखंड में मानसून कहर बरसा सकता है। मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

ByNewuttarakhand

Jul 9, 2023

भारी बारिश की चेतावनी जारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में आज और कल भारी से अत्यंत भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 11 और 12 जुलाई को पौड़ी गढ़वाल, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, उधमसिंह नगर और चम्पावत में भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ-साथ कहीं-कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की सम्भावना जताई है

अधिकारियों को दिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश

मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर आपदा प्रबंधन सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आठ जिलों के अधिकारियों के लिए विशेष सावधानियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही संबंधित जिलाधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखने, आवागमन में नियंत्रण रखने, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में मानसून कहर बरसा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे आठ जिलों के लिए भारी रहेंगे। जिसके लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भारी बारिश की चेतावनी के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों के आवगमन पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *