• Thu. Nov 5th, 2026

मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में बारिश न होने से फसलों को हो रहे नुकसान की समीक्षा की

ByNewuttarakhand

Jan 22, 2026

 

मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में बारिश न होने से फसलों को हो रहे नुकसान की समीक्षा की

 

 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास पर कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में बारिश न होने से फसलों को हो रहे नुकसान की समीक्षा की।
विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में बारिश न होने से फसलों को हो रहे नुकसान के सही आंकड़े न देने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए सख्त निर्देश दिए कि जिलेवार सर्वे कर बारिश न होने से हुए नुकसान का आंकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि सर्वेक्षण व रिपोर्टिंग में कोताही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, संयुक्त निदेशक रतन कुमार, औद्यानिकी परिषद सीईओ नरेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *