• Tue. Nov 3rd, 2026

गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, किशन महिपाल , माया उपाध्याय के गीतों पर ऑस्ट्रेलिया में झूमे प्रवासी।

ByNewuttarakhand

Jun 17, 2023

 हाल ही में उत्तराखण्ड़ के कई जाने माने कलाकार उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया एंड दून होम्स की ओर से आयोजित उत्तराखंड लीजेंड टूर में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, किशन महिपाल, माया उपाध्याय और प्रकाश काला समेत संगीतकार विनोद चौहान, बांसुरीवादक द्वारिका नौटियाल, रुचि भारती, रिदिमिस्ट सुभाष पांडे, ऑटोपैड पर विजय बिष्ट भी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहे।

हमारा भारत देश और भारत का एक राज्य उत्तराखंड देवभूमि के नाम से विश्वप्रसिद्ध है इतनी प्रसिद्ध यहां की बोली भाषा संस्कृति है।

जिसकी विदेशों में भी अपनी छाप है इसी का सफल परिणाम है की आज इगलैंड़ ऑस्टेलिया जापान अमेरिका न्यूजीलैंड़ में भी गढ़वाली कुमांऊनी गीत गुंजते हैं।

सबसे खास-किसी भी देश की पहचान वहां की बोली भाषा संस्कृति होती है ,जितनी उस देश की संस्कृति फलती फूलती है उतना वह देश विकास करता है और बुंलदियों को छुता है।

जहां कलाकारों ने अपना जलवा विखेरकर संस्कृति समा बांधा है प्रवासियों के बीच पहाड़ के परंपरागत वाद्य यंत्रों ढ़ोल दमांऊ मश्कबीन पर गढ़वाली, कुमाऊंनी लोक गीत गूंजे आस्ट्रेलिया तो प्रवासियों की पहाड़ और अपनी की ओर से जन्मभूमि से जुड़ी यादें ताजा हो गई,कार्यक्रम में महिलाएं टिहरी की नथ और कुमांऊनी पिछोड़ा के साथ पहाड़ की वेशभूषा में नजर आए।

कार्यक्रम में गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गीत ठंड़ो रे ठंड़ो मेरा गढ़वाले की हवा पाणी च ठंड़ो गाकर प्रवासियों को पहाड़ की याद ताजा करा दी ,इसी कड़ी में युवा गायक किशन महिपाल ने घुघुती गीत गांकर प्रवासियों को डांडा कांठों की याद दिलादी वहीं माया उपाध्याय के क्रीम पोड़र गीत पर प्रवासी खूब झूमे है।

लोक गायक प्रकाश काला ने लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया । उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया के उपाध्यक्ष नंदकिशोर राणा ने सोशल विकास से बातचीत करते हुए बताया कि हमारा प्रयास रहता है की अपनी नई पीढ़ी को अपनी बोली भाषा संस्कृति से रुबरुं करवाएं और समय-समय पर उत्तराखण्ड़ के लोककलाकारों को कार्यक्रम के लिए आंमत्रित करें।

एसोशियशन के अध्यक्ष मनोज मिश्रा उपाध्यक्ष नंदकिशोर राणा,जनरल सेक्रेट्री हेमंत डोबरियाल के साथ एसोसिएशन के तमाम सदस्यों और प्रवासियों ने लोक कलाकारों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *