• Tue. Nov 3rd, 2026

जॉलीग्रांड में लव जिहाद आरोपी का जुलूस निकालकर की धुनाई, पुलिस में तहरीर

ByNewuttarakhand

Jun 12, 2023

एक विशेष धर्म से जुड़े युवक पर आरोप लगाया गया कि युवक ने लव जिहाद कर एक मेडिकल की हिन्दू छात्रा की अश्लील फोटो आदि ली हैं और अब वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी का जौलीग्रांट चौक से लेकर कुछ दूरी तक मुख्य मार्ग पर मारपीट करते हुए जुलूस निकाला गया जिसके बाद हिन्दू संगठन के लोगों ने थाने जाकर युवक को पुलिस को सौप दिया।

उसके बाद धर्म विशेष के कुछ युवक भी वहां आ गए और हिन्दू संगठन के लोगो पर आरोप लगाया कि उनकी जौलीग्रांट में दुकान है। दुकान के पास उनके साथ भी मारपीट की गई है। डोईवाला कोतवाली में हिन्दू संगठन के लोगों ने खूब नारेबाजी की।

थाने में भी दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई जिसके बाद पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को किसी तरह शांत किया। हिन्दू संगठन के लोगों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाल राजेश साह ने कहा कि प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक मिस्सर वाला का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *