• Fri. Nov 6th, 2026

मरीजों की जांच रिपोर्ट का प्रिन्ट निकालकर रखें ताकि मरीजों को रिपोर्ट साफ्ट के साथ-2 हार्डकापी मरीजो एंव उनके तीमारदारों की दी जाए ताकि उन्हें भटकना न पड़े : उप जिलाधिकारी  

 

मरीजों की जांच रिपोर्ट का प्रिन्ट निकालकर रखें ताकि मरीजों को रिपोर्ट साफ्ट के साथ-2 हार्डकापी मरीजो एंव उनके तीमारदारों की दी जाए ताकि उन्हें भटकना न पड़े : उप जिलाधिकारी

 

देहरादून दिनांक 18 फरवरी 2025 (जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य विभाग हरिगिरि ने आज जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने पंजीकरण कक्ष, वार्ड, दवाई काउंटर, चन्दन लैब कांउटर, आशाघर सहित परिसर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। उप जिलाधिकारी ने दवाई कांउटर के निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय लगने वाली समुचित दवाई की लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए साथ ही निर्देशित किया कि जो दवाई उपलब्ध हैं व नही हैं के स्टाॅक के सम्बन्ध में विवरण तलब किया। उन्होंने पंजीकरण कक्ष में उपस्थित कार्मिको की संख्या एवं उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की वहीं डय्टी में उपस्थित महिला/पुरूष जवानों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही कांउटर पर लगे लोगों की सहायता करते हुए व्यवस्थित रूप से कतार लगाने में सहयोग के निर्देश दिए।
चिकित्सालय में चंदन लैब कांउटर पर कार्मिकों की स्थिति जानी तथा प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को फर्म के कार्मिकों की संख्या बढाने को फर्म को निर्देशित करने को कहा। चन्दन पैथोलाॅजी लेब के कार्मिकों का शिफ्टवार रजिस्टर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चन्दन लैब के कार्मिकों से मरीजों की जांच की स्थिति एंव रिपोर्ट के सम्बन्ध में जानकारी साथ ही उपस्थित लैब के कार्मिकों को निर्देशित किया कि मरीजों की जांच रिपोर्ट का प्रिन्ट निकालकर रखें ताकि मरीजों को रिपोर्ट साफ्ट के साथ-2 हार्डकापी मरीजो एंव उनके तीमारदारों की दी जाए ताकि उन्हें भटकना न पड़े।
इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन ब्लड बैंक एवं हिलांस आउटलेट का निरीक्षण कर कार्य प्रगति देखी तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में पार्किंग निर्माण के सम्बन्ध में आरईएस के अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मनोज शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाॅ यशपाल सिंह चैहान, डाॅ दिनेश चैहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजू सब्बरवाल, डीपीओ डीएस नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *