• Mon. Nov 2nd, 2026

अच्छी खबर : इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड व एसजीआरआर विश्वविद्यालय (आई.ए.यू.) के बीच होगा एमओयू

ByNewuttarakhand

May 3, 2023

प्लास्टिक के ईको फ्रैंडली (पर्यावरण अनुकूल) मॉडल पर हुई चर्चा

मंगलवार शाम 05ः00 बजे इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू.) के अध्यक्ष पंकज गुप्ता व उद्योगपति व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। भेंट वार्ता के दौरान अनिल गोयल ने प्लास्टिक के आधुनिक मॉडल को अपनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्लास्टिक हमारे चारों तरफ इस्तेमाल हो रहा है। प्लास्टिक के हानिकारक व अहानिकारक तत्वों को वैज्ञानिक पद्धति से पृथक कर ईको फ्रेंडली प्लास्टिक मॉडल को अपनाए जाने की आवश्यकता है। ऐसा प्लास्टिक जो हमारे वातावरण, मिट्टी व पानी की प्राकृतिक प्रभाव को प्रभावित न करे, ऐसे मॉडलों को प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होंने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की

इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता व उद्योगपति अनिल गोयल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *