• Thu. Nov 5th, 2026

आपदा की घड़ी में पीड़ितों की सहायता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

ByNewuttarakhand

Dec 15, 2025

 

आपदा की घड़ी में पीड़ितों की सहायता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सहस्त्रधारा क्षेत्र में सितम्बर माह में आई दैवीय आपदा से प्रभावित 12 परिवारों को उनके आवास एवं दुकानों के पुनर्निर्माण के लिए निर्माण सामग्री जैसे ईंट, सरिया, टिन चादर आदि के वाहन भेजकर उन्हें प्रदान किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे शीघ्र अपने जीवन को पुनः पटरी पर ला सकें। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों की मदद करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। काबीना मंत्री ने प्रभावित परिवारों के लिए अपने सीएसआर मद से सहयोग किये जाने पर निरंकारी मिशन एवं सुदर्शन मदन गोपाल सूरी चेरिटेबल सोसाइटी का आभार प्रकट किया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी, ग्राम प्रधान सागर पंवार, निरंकारी मिशन से सरदार हरभजन सिंह, सुदर्शन मदन गोपाल सूरी चेरिटेबल सोसाइटी से हरीश सूरी, पूर्व बीडीसी धीरज थापा, पूर्व प्रधान कृपाल जवाड़ी, अजय काला, देवेन्द्र चमोली, चन्दन जवाड़ी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *