• Thu. Nov 5th, 2026

उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों को संरक्षित करने के लिए सरकार ने की पहल  

 

उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों को संरक्षित करने के लिए सरकार ने की पहल

 

देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर चर्चा करने के साथ-साथ उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों को संरक्षित करने को कहा है।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को नई स्थित उत्तराखंड निवास में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक यदुवीर सिंह रावत सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर चर्चा करने के साथ-साथ उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों को संरक्षित करने को कहा है।

बैठक में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक यदुवीर सिंह रावत,
निदेशक संरक्षण सुंदर पॉल, प्रदेश के संस्कृति सचिव युगल किशोर पंत, यूटीडीबी के वित्त निदेशक जगत सिंह चौहान, पुरातत्व विभाग देहरादून के अधीक्षक मनोज सक्सेना, सहायक अधीक्षण पुरातत्व अभियंता आर के मीना, संरक्षण सहायक नीरज मैठाणी, ध्रुव आदि अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *