• Thu. Nov 5th, 2026

गढ़वाल सांसद बलूनी ने जगत के पालनहारी बाबा भोलेनाथ से सब के कल्याण एवं समृद्धी की प्रर्थना की    

ByNewuttarakhand

Nov 2, 2024

 

गढ़वाल सांसद बलूनी ने जगत के पालनहारी बाबा भोलेनाथ से सब के कल्याण एवं समृद्धी की प्रर्थना की

 

गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी सपरिवार आज पूर्वाह्न केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। हेलीपैड पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सांसद की अगवानी कर स्वागत किया।

इसके पश्चात गढ़वाल सांसद केदारनाथ मंदिर पहुंचे मंदिर में पूजा-अर्चना संपन्न करायी तथा लोक-मंगल की कामना की। गढ़वाल सांसद ने भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली के भी दर्शन किये। उल्लेखनीय है कि भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली आज मंदिर परिसर में आ गयी है। कल कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को रवाना होगी।

मंदिर में दर्शन के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सांसद को भगवान केदारनाथ का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया।इसके पश्चात सांसद श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को रवाना हुए।

इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल अरविंद शुक्ला कुलदीप धर्म्वाण ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *