• Tue. Nov 3rd, 2026

पिथौरागढ़ के नगर पालिका परिषद के अन्तर्गत आंतरिक सडकों की मरम्मत के लिये 1 करोड की वित्तीय स्वीकृति Financial approval of Rs 1 crore for the repair of internal roads under the Municipal Council of Pithoragarh.

‘‘मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना’’ के अन्तर्गत 3 करोड की स्वीकृति धामी जी ने प्रदान की

 

पिथौरागढ़ के नगर पालिका परिषद के अन्तर्गत आंतरिक सडकों की मरम्मत के लिये 1 करोड की वित्तीय स्वीकृति

 

धारचूला मे ट्रैकिंग रूट के निर्माण के

लिये वित्तीय वर्ष हेतु 1 करोड, स्वीकृति मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान करी

 

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की इन विधानसभाओं में की करोडो की वित्तीय स्वीकृति प्रदान

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘‘मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना’’ के अन्तर्गत 03 करोड रू0 की स्वीकृति प्रदान की है। यह धनराशि निदेशक अल्प संख्यक कल्याण विभाग को उपलब्ध करायी गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद पिथौरागढ़ के नगर पालिका परिषद पिथौरागढ के अन्तर्गत आंतरिक सडकों की मरम्मत के लिये इस वित्तीय वर्ष हेतु 01 करोड की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ की विधानसभा क्षेत्र धारचूला में विर्थी फॉल से खलिया टॉप, होकरा बालचन्द कुंड, खलिया से हीरामणि, दालीगाड से थाला एवं सैणराथी से थाला तक ट्रैकिंग रूट के निर्माण के लिये इस वित्तीय वर्ष हेतु 01 करोड, जनपद पिथौरागढ के खडकोट स्थित आवासीय बस्ती के समीप निकासी नाली एवं पिथौरागढ चण्डाक व जी.जी.आई.सी. खडकोट आन्तरिक मोटर मार्ग में सुरक्षात्मक कार्य किये जाने हेतु 93 लाख 27 हजार की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अन्तर्गत नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0-05 व 06 के आन्तरिक मार्गों में कराये गये निर्माण कार्यों हेतु 56 लाख 68 हजार, जनपद हरिद्वार विधान सभा क्षेत्र रानीपुर के अन्तर्गत नगर पालिका शिवाालिकनगर के नवोदय नगर कालोनी में सी.सी. द्वारा सड़क के निर्माण हेतु 23 लाख 32 हजार, नगर पालिका शिवाालिकनगर के नेहरू नगर कॉलोनी के सी.सी द्वारा सडक निर्माण किये जाने हेतु 23 लाख 34 हजार की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद पौडी गढवाल के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोरी) सिम्मलचौड में महिला नशा मुक्ति केन्द्र की मरम्मत कार्य हेतु 60 लाख 14 हजार की धनराशि की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *