• Tue. Nov 3rd, 2026

डम्फर सड़क पर पलट गया घटना देहरादून की हैं , दो वाहन क्षतिग्रस्त होने की सूचना

ByNewuttarakhand

Jun 20, 2023

बताया जा रहा है कि डंपर मसूरी से सामान खाली करके वापस देहरादून की ओर जा रहा था कि मैगी वइंट के पास डंपर अचानक से अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही एक कार और एक छोटे हाथी को मारता हुआ पलट गया वही डंपर चालक को हल्की चोट आई है जिसको नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है ।

घटना की सुचना मिलते ही कोठालगेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। कोठाल गेट चौकी इंचार्ज मनोज भट्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना में घायल डंपर चालक को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि डंपर की चपेट एक कार क्षतिग्रस्त हो गई वी एक छोटा हाथी को नुकसान पहुंचा है ।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि डंपर चालक काफी तेज गति में था जिस वजह से वह मोड़ पर अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही जो कारों को टक्कर मारते हुए पलट गया उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना में जनहानि नहीं हुई है। उन्होने बताया कि क्रेन के माध्यम से डंपर को सड़क किनारे करके सीधा किया गया और यातायात को व्यवस्थित किया गया ।

उन्होंने बताया कि डंपर चालक से पूछताछ की जा रही है। वह जिन लोगो के वाहन क्षतिग्रस्त हुई है उनके द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 वर्शिय चालक नादिर अहमद पुत्र मोहम्मद ताहिर निवासी सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है वह मसूरी सामान छोड़ने के लिए आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *