• Tue. Nov 3rd, 2026

विजिलेंस जांच की अनुमति दी CM धामी ने , यह PCS अधिकारी के खिलाफ पहले भी रह चुकी हैं विवादों में

ByNewuttarakhand

Jul 10, 2023

विजिलेंस ने की थी निधि यादव की गोपनीय जांच

विजिलेंस ने पिछले दिनों निधि यादव की गोपनीय जांच की थी। जिसमें आय से अधिक संपत्ति होने का जिक्र किया गया था। इन आरोपों के चलते पिछले दिनों निधि यादव का प्रमोशन भी नहीं हो सका था। मिली जानकारी के मुताबिक जांच के आदेश देहरादून सेक्टर में भेज दिए गए हैं।

विवाद बढ़ने के बाद मिली विजिलेंस को खुली जांच की अनुमति

शासन ने निधि यादव की फाइल को काफी लंबे समय तक अपने पास रखा। विवाद बढ़ने के बाद अब विजिलेंस को इस मामले में खुली जांच की अनुमति दे दी गई है।

पीसीएस अधिकारी निधि यादव की बढ़ी मुश्किलें

पीसीएस अधिकारी निधि यादव का नाम एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। सीएम धामी ने पीसीएस निधि यादव के खिलाफ जांच के लिए अनुमति दे दी है। बता दें कि विजिलेंस अधिष्ठान ने सीएम धामी से इसकी मांग की थी।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब निधि यादव विवादों में आई हो। इस से पहले भी निधि यादव आरक्षण से जुड़े प्रमाण पत्र को लेकर विवादों में आई थी। हालांकि तब ये मामला कोर्ट में चला गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *