• Tue. Nov 3rd, 2026

Chardham Yatra 2023: चारधाम में अभी तक 26 लाख लोग कर चुके दर्शन , हेमकुंड में 56 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे।

ByNewuttarakhand

Jun 14, 2023

बदरी-केदार मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। तीर्थयात्रियों की संख्या नौ लाख से अधिक पहुंच गई है।

बदरीनाथ धाम में मंगलवार तक 7.80 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं। सोमवार को 21 हजार तीर्थयात्री केदारनाथ, जबकि 14902 श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 17 लाख के करीब पहुंच गई है।

गंगोत्री धाम में 4.85 लाख से अधिक और यमुनोत्री धाम में 4.25 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि तृतीय केदार तुंगनाथ में 32 हजार तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। डॉ. गौड़ ने बताया कि प्रत्येक यात्रा में बरसात की आहट होते ही तीर्थयात्रियों की संख्या कम होने लगती है, जो पितृ पक्ष और नवरात्रि के आसपास दोबारा बढ़ जाती है। वर्तमान में बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा निरंतर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *