• Wed. Nov 4th, 2026

बालासोर रेल हादसे में सीबीआई ने किया , 3 रेल कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

ByNewuttarakhand

Jul 7, 2023

293 यात्रियों की हुई थी मौत

बालासोर ट्रेन हादसे में कुल 293 यात्रियों की मौत हुई थी जिनमें से 287 यात्रियों की मौके पर ही जान चली गई थी जबकि छह अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। बालासोर के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस दो जून को शाम लगभग सात बजे एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिससे इसके अधिकतर डिब्बे पटरी से उतर गए। कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे उसी समय वहां से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के कुछ पिछले डिब्बों पर पलट गए थे।

जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने बालासोर में पोस्टेड सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरूण कुमार महंतो, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान, और एक टेक्निशियन पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है। तीनों को IPC की धारा 304 (गैर-इरादतन हत्या) और 201 ( सबूतों को मिटाने और गलत जानकारी देना) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

रेल मंत्रालय ने इस हादसे की सीबीआई जांच का अनुरोध किया था। इस अनुरोध को मंजूर करते हुए संयुक्त निदेशक (विशेष अपराध) विप्लव कुमार चौधरी के नेतृत्व में सीबीआई ने जांच की कमान संभाली थी और दुर्घनास्थल का दौरा किया था। जांच के क्रम में सीबीआई ने रेलवे के कई कर्मचारियों और अधिकारियों से भी बात की थी। वहीं दूसरी ओर रेलवे ने इस भीषण रेल हादसे के कुछ हफ्तों बाद दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के पांच शीर्ष अधिकारियों का तबादला कर दिया था, जिनमें संचालन, सिग्नल प्रणाली और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारी भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *