• Tue. Nov 3rd, 2026

बड़ी खबर: धामी मंत्रिमंडल में बदलाव होना तय जाइये किन तीन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, किन्हे मिलेगी जगह

ByNewuttarakhand

Jun 20, 2023

माना जा रहा है दो से तीन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में है इसका आभास इन मंत्रियों को भी हो गया इनके लिए जून – जुलाई काटना अब भारी होता नजर आ रहा है मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मांगी गई है। ऐसे में माना जा रहा है जल्द ही मुख्यमंत्री की रिपोर्ट आलाकमान की टेबल पर होगी और बीजेपी के महा संपर्क अभियान की समाप्ति के बाद मंत्रियों की रुखसती का फैसला हो जाएगा, जबकि पहला नंबर विकासनगर तेज तर्रार और अनुभवी विधायक मुन्ना सिंह चौहान, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ,रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, फकीराराम टम्टा समेत कई नाम रेस में हैं। सूत्रों की माने तो हटने वालों में सबसे पहले प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, के अलावा कई नाम शामिल है, अब देखना होगा धामी मंत्रिमंडल में किस का पता कटता है और किसकी लॉटरी लगती है।

ऐसे में पार्टी के सूत्रों के अनुसार जल्द ही ऐसे तमाम मंत्रियों की छुट्टी धामी मंत्रिमंडल से हो सकती है जिनके द्वारा सरकार की छवि पर बट्टा लगाया जा रहा है इनकी जगह पर कुछ युवा और अनुभवी आंखों को मौका मिल सकता है तीन मंत्रियों की कुर्सी पहले ही खाली है हाल में चंदन राम दास के निधन के बाद चौथी कुर्सी भी खाली हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *