• Tue. Nov 3rd, 2026

कांवड़ मेले के कारण हरिद्वार में 10 से 17 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

ByNewuttarakhand

Jul 8, 2023

कक्षा एक 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि आने वाले दिनों में कांवड़ मेले में भीड़ में भारी इजाफा होने वाला है। जिसके लिए यातायात को संचालित करने के लिए रूट डायवर्ट किए जाएंगे। जिस कारण यातायात को संचालित करने के लिए कई रूट डायवर्ट किए जाएंगे।

10 से 17 जुलाई तक बंद रहेंगे जिले सभी स्कूल

धर्मनगरी हरिद्वार में 10 से 17 जुलाई तक कक्षा एक 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कांवड़ मेले के चलते ये फैसला लिया है। इसके लिए शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं।

जिस कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होगी। इसलिए कक्षा एक 12 तक के समस्त निजी, सरकारी स्कूल, अशासकीय और मिनी आंगनबाड़ी और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

मंगलवार से शुरू हो चुकी है कांवड़ यात्रा

चार जुलाई यानी बीते मंगलवार से सावन की शुरूआत के साथ ही कांवड़ मेले की शुरूआत हो गई है। हरिद्वार से कांवड़िए जल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए निकल रहे हैं। जिस कारण हरिद्वार में लगातार भीड़ बढ़ रही है।

कांवड़ मेले की शुरूआत के पहले दिन देशभर से हरिद्वार पहुंचे विभिन्न राज्यों के 1.10 लाख कांवड़ियों ने गंगाजल भरा था। जबकि दूसरे दिन आठ लाख 50 हजार कांवड़ियों ने गंगाजल भरा। दो दिनों के भीतर ही 9.60 लाख कांवड़िए गंगाजल भर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *