• Mon. Nov 2nd, 2026

उत्तराखंड में जिंदा सांप को चबा लिया एक शख्स ने। वजह क्या रही आप भी जान के हो जाएंगे हैरान।

ByNewuttarakhand

May 23, 2023

कई दिनों की खोजबीन के बाद सोमवार को उत्तराखंड वन विभाग की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सांप को चबाने वाला ये शख्स आइस्क्रीम बेचता है। जिस तरह की घिनौनी हरकत उसने की, उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। ये शख्स मानसिक रूप से ठीक है या नहीं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। घटना लालकुआं इलाके की है, जहां का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सांप को चबाते दिख रहा है। डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिंदा सांप को चबाने के आरोप में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

फिलहाल ये साफ नहीं हुआ है कि उसने ऐसा क्यों किया। गोला रेंज के वन अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को उसे पकड़कर हमारे सुपुर्द कर दिया। आरोपी के पास कोई आधार कार्ड, या अन्य पहचान पत्र नहीं मिला। यह घटना 18 मई को नगीना कॉलोनी में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हुई थी। यहां अवैध निर्माणों को गिराने के दौरान सांप निकल आया, जिसे आरोपी पकड़ कर अपने आइसक्रीम के ठेले पर ले गया और जिंदा ही चबाने लगा। लोगों ने बताया कि आरोपी ने बिना सिर वाले सांप पर कोल्ड ड्रिंक भी डाली और उसे चबाने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *