• Tue. Nov 3rd, 2026

राहत बचाव कार्यों की ली जानकारी पीएम मोदी ने सीएम धामी को फोन कर ली।

ByNewuttarakhand

Jul 10, 2023

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

बता दें भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद कुमाऊं मंडल में चार जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जबकि गढ़वाल मंडल के दो जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कुमाऊं मंडल के नैनीताल, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जबकि गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी और चमोली में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

पीएम मोदी ने सीएम धामी को फोन कर जाना प्रदेश का हाल

पीएम मोदी ने सीएम धामी से बारिश के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में जान-माल व फसलों की क्षति, सड़कों की स्थिति, चार धाम यात्रा और कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी

राहत बचाव कार्यों की ली जानकारी

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। भारी बारिश के कारण राज्यभर में कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाओं के कारण कई रास्ते भी बंद हैं। इसके साथ ही सीएम ने पीएम मोदी को एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन द्वारा पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहकर किए जा रहे बचाव कार्यों के बारे में अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *