• Tue. Nov 3rd, 2026

सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण करअधिकारियों को अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

ByNewuttarakhand

Jun 25, 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय के आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। सीएम ने कंट्रोल रूम पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों से सभी जिलों के बारे में जानकारी ली।

अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

सीएम धामी ने पीडब्ल्यूडी आपदा प्रबंधन, सिंचाई विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, फायर, एसडीआरएफ के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान सीएम धामी ने प्रदेशभर में हो रही बारिश को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।

यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं से की अपील

पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में चारधाम यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपील की है कि मौसम के मिजाज को देखकर ही यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *