• Tue. Nov 3rd, 2026

दु:खद हादसा – गहरी खाई में गिरी बोलेरो। नौ लोगों की मौत की सूचना

ByNewuttarakhand

Jun 22, 2023

हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। , जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।

आपदा विभाग पिथौरागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना प्रातः 10:00 बजे आसपास की बताई जा रही है रेस्क्यू अभियान के लिए पुलिस एसडीआरएफ एनडीआरएफ राजस्व 108 मौके को रवाना हो गए हैं।

यह हादसा बागेश्वर जिले के सामा में हुआ हैं।हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस टीम और एंबुलेंस चुकी हैं। रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *