• Tue. Nov 3rd, 2026

अंतराष्ट्रीय योग दिवस: सीएम धामी और बाबा राम देव ने एक ही मंच पर योग किया।

ByNewuttarakhand

Jun 21, 2023

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर पूरे मनोयोग से मनाया जा रहा है। बड़ी तादाद में लोग सुबह अलग-अलग शिविरों और गंगा तटों के किनारे योग करने पहुंचे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चारों धाम में भी सुबह की शुरुआत योग से हुई तो वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। अब वह जागेश्वर धाम में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे सीएम धामी। योग दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम धामी ने प्रदेश के 25वें वर्ष पर योग, संस्कृति, पर्यटन में देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य में मुख्य कार्यक्रम जागेश्वर धाम, अल्मोड़ा और सह कार्यक्रम सूर्य मंदिर, कोसी कटारमल, अल्मोड़ा में आयोजित किए गए हैं।

साथ ही चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, कुमाऊं के 15 मानस खंड मंदिर, हरकी पैड़ी हरिद्वार, गंगा रिजॉर्ट, ऋषिकेश और 300 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सीएम धामी ने अपने संदेश में कहा, योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का संदेश दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *