• Tue. Nov 3rd, 2026

Coronation Hospital में मेयर गामा और भाजपाईयों की टिफिन मीटिंग।

ByNewuttarakhand

Jun 14, 2023

Coronation hospital Dehradun में भाजपाईयों ने की टिफिन मीटिंग
मंगलवार को राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के करनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक खजानदास के नेतृत्व में कोरोनेशन अस्पताल की नई बिल्डिंग में टिफिन बैठक की।

इस टिफिन बैठक में मेयर sunil uniyal gama भी मौजूद रहे। इसमें सभी बीजेपी के कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन बनाकर लाए थे। जिससे Coronation hospital की नई बिल्डिंग में टिफिन बैठक की गई।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता को दे रहा जानकारी

इस टिफिन बैठक में विधायक खजानदास ने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बता रहा है।

Coronation hospital बनने के बाद मिल रही बेहतर सुविधाएं

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय Coronation hospital को जिला अस्पताल बना कर 40.81 करोड़ रुपये से ज्यादा के कार्य करवाए हैं। जिससे अस्पताल में 100 बिस्तर वाले आधुनिक भवन का निर्माण हुआ है। अब लोगों को ऐर भी ज्यादा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं।

Coronation hospital में टिफिन बैठक की किसने दी अनुमति

बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा में Coronation hospital की गई इस टिफिन बैठक में मेयर sunil uniyal gama के साथ ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट, विधायक प्रतिनिधि विशाल गुप्ता भी मौजूद रहे।

लेकिन यहां पर सवाल उठता है कि अस्पताल में टिफिन बैठक की अनुमति किसने दी। किसकी अनुमति के बाद अस्पताल में ये बैठक की गई। यहां सवाल ये भी उठता है कि मरीजों के बीच यूं अस्पताल में टिफिन बैठक करना क्या सही हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *