• Mon. Nov 2nd, 2026

Big breaking :- केदारनाथ धाम यात्रा को आज के लिए किया गया स्थगित, धाम में बर्फबारी निरंतर जारी।

ByNewuttarakhand

May 3, 2023

केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी की आशंका जताई गई थी जो सुबह-सुबह वहां दिखाई भी दी। यह सूचना उत्तराखंड पुलिस द्वारा दी गई है। मौसम विभाग ने इस का पूर्वानुमान पहले ही जारी कर दिया था।

केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी और ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर कल 3 मई को यात्रा रोक दी गई है।

वहीं प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार कल ही केदारनाथ धाम पहुंच गए थे और केदारनाथ धाम में तमाम व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया था।

आज सुबह भी अशोक कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया

DGP अशोक कुमार जी ने बयान जारी कर आज यात्रा को पूरी तरह से रोक दिया गया हैं जो ऋषिकेश में हैं उसे ऋषिकेश में जो श्रीनगर में हैं उसे वही और जो फाटा में हैं उसे फाटा मे रोका गया हैं

इससे पहले कल ही केदारनाथ धाम में तैनात एसडीआरएफ ने तीर्थयात्री आकाश सिंह की ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद मदद की और उनकी जान बचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *