• Tue. Nov 3rd, 2026

बाल-बाल बची 32 यात्रियों की जान।गंगोत्री के पास रोडवेज की बस हुई हादसे का शिकार ।

ByNewuttarakhand

Jun 2, 2023

गंगोत्री से उत्तरकाशी मुख्यालय आ रही रोडवेज बस के टायर सड़क से बाहर निकल गए। गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं हुआ। बस में सवार 32 यात्रियों की जिंदगी बाल-बाल बची। थाना प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया की चालक ने गलत साइड में स्टेयरिंग काट दिया था।

शुक्रवार सुबह उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गंगोत्री से मुख्यालय की ओर से जा रही 32 यात्रियों से भरी रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से भेज दिया गया है। वहीं बस को निकालने के लिए क्रेन बुलाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *