• Tue. Nov 3rd, 2026

देहरादून में कूड़ेदान में महिला का शव मिलने से प्रशासन में हड़कंप, पुलिस की जांच शुरू

ByNewuttarakhand

Jul 31, 2023

राजधानी देहरादून में इस प्रकार की घटना होना पुलिस के लिए भी बेहद निराशाजनक है. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और जल्दी इस मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है.

 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक 35 वर्षीय महिला का शव कूड़ेदान में मिलने की खबर सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है. मौके पर पहुंचे एसएसपी देहरादून ने महिला के शव की जांच की साथ ही पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जाता है महिला के सिर पर चोट के गहरे निशान है आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ हत्या करने से पहले दुष्कर्म किया गया है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.

घटना देहरादून के वीवीआईपी इलाके केंट रोड हाथीबड़कला की बताई जा रही है इस इलाके में महिला की लाश मिलने से इलाके के लोगो ने दहशत का माहोल बना हुआ है. इंस्पेक्टर डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि महिला की मृत्यु के मामले में जांच की जा रही है पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी युवक सुलभ शौचालय में काम करता है.

उत्तराखंड में इस प्रकार की घटनाएं बढ़ती जा रही है जिसमें महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. इसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री बेहद सत्य है मुख्यमंत्री ने पूर्व में भी पुलिस को आदेश दिए थे कि महिलाओं के प्रति अपराधों में पुलिस सख्ती से पेश आए. राजधानी देहरादून में इस प्रकार की घटना होना पुलिस के लिए भी बेहद निराशाजनक है. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और जल्दी इस मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है अब देखना होगा कि पुलिस के दावे सही साबित होते हैं.

राजधानी देहरादून की VVIP रोड कही जाने वाली कैंट रोड पर सड़क किनारे कूड़ेदान के बाहर महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना देहरादून के डालनवाला कोतवाली क्षेत्र की है. वहीं मृतक महिला के सर पर चोट के निशान हैं इसीलिए प्रथमद्रष्टीय महिला के साथ रेप के बाद हत्या होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही हत्या के पीछे की वजह साफ हो सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *