• Sat. Dec 6th, 2025

महिला का शव खेत में मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका

ByNewuttarakhand

May 30, 2023

ऊधमसिंहनगर जिले का बाजपुर शहर…यहां कनौरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में रहने वाली एक महिला का शव खेत में पड़ा मिला। महिला के शरीर पर नाम मात्र के कपड़े थे। महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने की खबर इलाके में फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह का पता लग सकेगा। घटना सोमवार की है। गांव में रहने वाली एक महिला रविवार सुबह सात बजे घर से मजदूरी करने ठेकेदार के साथ गई थी।

देर रात तक भी उसका परिजनों को फोन नहीं आया। परिजन रातभर महिला के घर लौट आने का इंतजार करते रहे। जैसे-जैसे समय बीता उन्हें चिंता होने लगी। सोमवार सुबह परिजनों ने दोराहा पुलिस चौकी जाकर गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई। इस बीच घास काटने गए एक ग्रामीण ने बताया कि गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव पड़ा है। जानकारी के मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। डॉग स्क्वाड, एसओजी और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। पुलिस मामले में दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जता रही है। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *