• Thu. Nov 5th, 2026

परिवार की पीड़ा को समझते हुए मंत्री गणेश जोशी ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मौके पर ही नीला 60 वर्ष बुजुर्ग दिव्यांगजन ब्रह्माखाला निवासी को व्हीलचेयर प्रदान की

ByNewuttarakhand

Feb 5, 2026

 

परिवार की पीड़ा को समझते हुए मंत्री गणेश जोशी ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मौके पर ही नीला 60 वर्ष बुजुर्ग दिव्यांगजन ब्रह्माखाला निवासी को व्हीलचेयर प्रदान की

 

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान एक गरीब एवं असहाय परिवार के सदस्य मंत्री जोशी से मिलने पहुँचे और उन्होंने अपने बुजुर्ग दिव्यांग परिजन की कठिन परिस्थितियों से अवगत कराया। परिवारजनों ने दिव्यांग बुजुर्ग के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का मंत्री गणेश जोशी से आग्रह किया।
परिवार की पीड़ा को समझते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मौके पर ही नीला 60 वर्ष बुजुर्ग दिव्यांगजन ब्रह्माखाला निवासी को व्हीलचेयर प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने परिवार की आवश्यकता को देखते हुए रसद सामग्री एवं कंबल भी उपलब्ध कराए।

मंत्री गणेश जोशी की इस मानवीय पहल से परिवारजनों के चेहरे पर खुशी और राहत दिखाई दी। सहायता मिलने पर परिवार के सभी सदस्यों ने मुस्कान के साथ “थैंक्यू मंत्री जी” कहते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *