• Thu. Nov 5th, 2026

अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

 

 

 

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।

 

बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि आयोजन की भव्यता और गरिमा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

 

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने बताया कि 05 अक्टूबर को लैंसडाउन में शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि इस यात्रा की तैयारियों को लेकर सभी जनपदों के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं और कार्यक्रम की रूपरेखा सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई जाए। बैठक के दौरान उन्होंने प्रदेशभर में सैनिक विश्राम गृहों के जीर्णाेद्धार तथा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए ढ़ाचागत विकास के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

बैठक में सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र चौधरी, निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, उपनल के एमडी ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, सहित विभागीय एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *