• Thu. Nov 5th, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि झूठ बोलकर सत्ता में आई भ्रष्टाचारी एवं नाकारी आम आदमी पार्टी नहीं चाहती की दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में शुरू की गई केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।  

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि झूठ बोलकर सत्ता में आई भ्रष्टाचारी एवं नाकारी आम आदमी पार्टी नहीं चाहती की दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में शुरू की गई केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मोतीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्री हरीश खुराना के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि झूठ बोलकर सत्ता में आई भ्रष्टाचारी एवं नाकारी आम आदमी पार्टी नहीं चाहती की दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू की गई केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।

जहां पूरे देश में हर घर नल से जल अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यों में पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है वहीं दिल्ली में लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आज भी यहां की 40 प्रतिशत आबादी पानी खरीद कर पीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की घटिया सोच के चलते ही लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी 11 साल तक सत्ता में रहने के बाद यमुना की सफाई नहीं कर सकी वो अब फिर से सफाई के लिए पांच साल मांग रही है। केजरीवाल और उनके पार्टी के लोगों को जवाब देना चाहिए कि आखिर जिस यमुना को उत्तराखंड से स्वच्छ एवं निर्मल भेजा जाता है वो दिल्ली में इतनी दूषित कैसे हो जाती है कि उसका पानी सिंचाई के लायक नहीं बचता।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि केजरीवाल ने क्लीनिक, दवा खरीद, स्ट्रीट लाइट, बस खरीद और स्कूल, शराब हर सेक्टर में घोटाला किया। आप के केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अब भी बेल पर बाहर हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सुभाष सचदेवा, पूर्व निगम पार्षद सुनीता मिश्रा, श्री गौरव परासर, श्री महेश बिष्ट, श्री वीरेंद्र गुंसाई, उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय रोहिला समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *