• Thu. Nov 5th, 2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने कहा करन माहरा के खिलाफ कार्रवाई नहीं तो पत्रकार कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर धरना आमरण अनशन करेंगे..  

 

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने कहा करन माहरा के खिलाफ कार्रवाई नहीं तो
पत्रकार कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर धरना आमरण अनशन करेंगे..

उत्तराखंड प्रेस क्लब ने लिखा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को पत्र

कुमारी शैलजा जी

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, उत्तराखंड

विषय : उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और महिला पत्रकारों के साथ अमर्यादित व्यवहार।

महोदया,

दिनांक 04 दिसंबर, 2024 को पुलिस लाइन स्टेडियम, रेसकोर्स, देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब के क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच चल रहा था। पुलिस द्वारा किसी विषय को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में लाया गया था। इसी दौरान अचानक ही प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का समूह नारेबाजी करते हुए स्टेडियम में घुस आया और नारेबाजी करते हुए टूर्नामेंट में व्यवधान डालने लगे। उनको अवगत कराया गया कि यहां प्रेस क्लब का क्रिकेट मैच चल रहा है। रोके जाने पर करन माहरा और कार्यकर्ताओं द्वारा मीडिया से धक्कामुक्की, मारपीट तक की गई, वही महिला पत्रकारों को अपशब्द कहने के साथ ही धक्कामुक्की तक की गई।

जब प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी एक महिला है तब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उनके समर्थकों का महिला पत्रकारों के साथ यह व्यवहार क्या प्रदर्शित करता है? इस घटना को लेकर पत्रकारों में भारी रोष है। यदि पार्टी इस घटना में शामिल प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और उनके साथियों के खिलाफ कठोर कारवाई नहीं की जाती है तो पत्रकार कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर धरना आमरण अनशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *