• Wed. Nov 4th, 2026

नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराये गए वाहनों की सर्विस का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश, सत्यापन के लिए प्वाइंट किया निर्धारित

 

नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराये गए वाहनों की सर्विस का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश, सत्यापन के लिए प्वाइंट किया निर्धारित

 

देहरादून दिनांक 25 सितम्बर 2024, (जि.सू का), जिलाधिकारी देहरादून द्वारा सफाई कम्पनियों की लापरवाही पर लगातार कार्रवाई और नोटिस जारी करने का नतीजा यह हुआ कि आज कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक को देहरादून में डीएम के समक्ष उपस्थित होना पड़ा। जिलाधिकारी ने कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक को सफाई व्यवस्था चुस्त दुरूस्त करने को लेकर अंतिम चेतावनी दी। कहा कि अपने वाणिज्यिक और आवासीय कूड़ा पृथक्कीकरण की योजना प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह में उनके कूड़ा उठाने वाले वाहनों को भी ठीक कर संचालित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक 2 दिन में एक कूड़ा डम्पिंग पॉइन्ट को साफ किया जाए।
—-0—
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *