• Fri. Nov 6th, 2026

हरिद्वार में मुठभेड़ में मारा गया बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा: उत्तराखंड पुलिस ने शूटरों की धरपकड़ को दिन रात एक कर दिया और बदमाश अमरजीत सिंह मुठभेड़ में मारा गया

बड़ी ख़बर : मुख्यमंत्री धामी की सख्ती और अपराध मुक्त उत्तराखण्ड का संकल्प, हरिद्वार में मुठभेड़ में मारा गया बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा

बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा को
हरिद्वार पुलिस व एसटीएफ ने पुख्ता सूचना के आधार पर इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को हरिद्वार क्षेत्र में हुए एक एनकाउंटर में मार गिराया

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अभिनव कुमार को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों को तलाशने में जुटी थी: हरिद्वार में मुठभेड़ में मारा गया बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा

हरिद्वार में मुठभेड़ में मारा गया बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा: उत्तराखंड पुलिस ने शूटरों की धरपकड़ को दिन रात एक कर दिया और बदमाश अमरजीत सिंह मुठभेड़ में मारा गया


मुठभेड़ में मारा गया बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा: मुख्यमंत्री ने दिए थे मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश, घटना के तुरंत बाद नानकमत्ता गए थे सीएम धामी, शुरू से ही सख्ती के अंदाज में थे सीएम

पुलिस ने बाबा तरसेम की हत्या करने वाले एक बदमाश को इनकाउंटर में मारने के बाद यही संदेश दिया है। सीएम धामी बाबा तरसेम की हत्या के बाद से ही सख्त लहजे में थे

 

पुलिस ने बाबा तरसेम की हत्या करने वाले एक बदमाश को इनकाउंटर में मारने के बाद यही संदेश दिया है। सीएम धामी बाबा तरसेम की हत्या के बाद से ही सख्त लहजे में थे

बाबा तरसेम सिंह तराई में सिक्ख समुदाय के धार्मिक गुरु थे जिन्होने नानकमत्ता क्षेत्र में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में कई काम किये थे। बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी नानकमत्ता डेरे में पहुचे और बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर को देखकर भावुक हो गए और उनकी आंखे नम हो गयी थी। मीडिया से बात करते करते हुए उन्होंने कहा था कि कानून अपना काम करेगा, जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने शूटरों की धरपकड़ को दिन रात एक कर दिया और एक बदमाश अमरजीत सिंह मुठभेड़ में मारा गया।

गौरतलब है कि 28 मार्च को श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद उत्तराखंड में हड़कंप मच गया था। मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी खुद श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा गए थे।
हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अभिनव कुमार को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों को तलाशने में जुटी थी। कुछ दिन पूर्व ही इस घटना में शामिल साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, सोमवार देर रात हरिद्वार पुलिस व एसटीएफ ने पुख्ता सूचना के आधार पर इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को हरिद्वार क्षेत्र में हुए एक एनकाउंटर में मार गिराया।

एसटीएफ का कहना है कि अमरजीत सिंह नाम का ये बदमाश श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *